चित्रकूट में नदियों का सीमांकन शुरु
1 min read
यूपी जिला चित्रकूट कलेक्टर के नेतृत्व में यूपी एमपी के राजस्व अधिकारियों द्वारा सरयू नदी की सीमा का कराया जा रहा है सीमांकन.नदी किनारे के अवैध अतिक्रमण कारियों में मचा हड़कंप.
चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में बीते 29 अगस्त को आई सदी की सबसे भीषण से सबक लेते हुए यूपी एमपी प्रशासन द्वारा तीनो पवित्र नदियों मंदाकिनी, पयस्वनी और सरयू के सीमांकन का कार्य शुरु किया गया है. जिसके कारण नदी के किनारों पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाये बैठे अवैध अतिक्रमण कारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.शुक्रवार को चित्रकूट यूपी जिला कलेक्टर पुलकित गर्ग के नेतृत्व में यूपी एमपी के राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा नदी सीमा का अवलोकन किया गया. इस दौरान जिला कलेक्टर चित्रकूट पुलकित गर्ग द्वारा अवैध अतिक्रमण कारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि चिन्हित लोग स्वेक्षा से तय समय सीमा में किया गया अवैध अतिक्रमण हटा ले. अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
