October 3, 2026

आश्रम में तोड़फोड़ और मंदिर की सामग्री चोरी का आरोप, जांच की मांग

1 min read
आश्रम में तोड़फोड़ और मंदिर की सामग्री चोरी का आरोप, जांच की मांग
Spread the love

चित्रकूट – जानकीकुंड स्थित सर्वेश्वरी चारशाला कुंज आश्रम के पुजारी रामनरेश दास ने आश्रम में तोड़फोड़, मूलभूत सुविधाएं बंद कराने और मंदिर की सामग्री चोरी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में पुजारी रामनरेश दास ने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में रामयारे दास के देहावसान के बाद से एक व्यक्ति स्वयं को महंत बताकर आश्रम की व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप कर रहा है। आरोप है कि आश्रम की बिजली, नल कनेक्शन और अन्य सुविधाएं बंद करा दी गईं तथा शौचालय भी तोड़ दिया गया।
पुजारी का आरोप है कि 8 अगस्त 2026 को बिना पूर्व सूचना के नगर सेवा से जुड़े अमले द्वारा पुलिस के माध्यम से उन्हें थाने में बंद कराया गया और इसी दौरान मंदिर को गिरा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे मंदिर और आश्रम को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। साथ ही मंदिर की पूजा-अर्चना से जुड़ी सामग्री के गायब होने या चोरी होने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आश्रम को खाली कराने के बाद उस पर मनमाने तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पुजारी ने पूर्व में एक युवती को आश्रम में रखे जाने की सूचना नजदीकी थाने में दिए जाने का भी उल्लेख किया है।
पुजारी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आश्रम एवं मंदिर की संपत्ति का सत्यापन कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.