भारी बारिश से वार्ड 01 कामता बस्ती में घरों में घुसा पानी, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल
1 min read
चित्रकूट – भारी बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 01 कामता बस्ती में जलभराव की स्थिति एक बार फिर उत्पन्न हो गई हालांकि यह समस्या बीते छः माह पहले से यह समस्या हो रही है । कामतानाथ पर्वत की ओर से आने वाले वर्षा जल और बस्ती से निकलने वाले पानी की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन के माध्यम अवगत कराया जा चुका है और सीएम हेल्प लाइन की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। कामता बस्ती में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था को लेकर सतना कलेक्टर भी नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बारिश के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि कई घरों में पानी भरने से लोगों के सामने मकान गिरने का खतरा तक पैदा हो गया। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुली और पानी निकासी के नाम पर मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति शुरू कर दी गई।
स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि कामता बस्ती में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को जलभराव और घरों में पानी घुसने की समस्या से जूझना न पड़े।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
