October 1, 2026

धूम धाम से मनाया गया आजादी का 80 वाँ जश्न

1 min read
धूम धाम से मनाया गया आजादी का 80 वाँ जश्न
Spread the love

चित्रकूट – पूरा देश आजादी के 80 वें जश्न में डूबा था,तिरंगे के साथ जगह जगह वीर सपूतों के सहित स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लग रहे थे। स्कूल, कॉलेज के बच्चे अपने अपने गांव, नगर में प्रभात फेरी के साथ झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत के साथ भ्रमण कर रहे थे। वही परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के अंतर्गत संचालित विद्याधाम विद्यालय के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 80 वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया जिसमें ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी सहित सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थि रहे। सदगुरू महिला समिति कि अध्यक्षा उषा जैन ने ध्वजा रोहण किया,तत्पश्चात ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन ने अपना उद्बोधन दिया उन्होंने सभी विद्यार्थियों और सदगुरू परिवार के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए सबसे देश के उन अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया जिन्होंने देश को आजाद कराने में हंसते हंसते अपने प्राणों का बलिदान कर दिया तत्पश्चात ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व अरविंद भाई मफ़त लाल और ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक रहे स्व पद्मश्री डॉ बी के जैन को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।और सदगुरू परिवार के सभी सदस्यों को इस आजादी के पावन पर्व पर रोगियों के प्रति संकल्पित होने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोगियों के प्रति हम सभी को सेवा, समर्पण और साधना का भाव रखना होगा उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवान धनुष, बाण और मुकुट धारण करके हमारे पास नहीं आयेगे, इसी तरह रोगी और दुःखी के रूप में आयेगे इनकी सेवा साक्षात् भगवान की सेवा है, इसलिए इनसे अच्छा व्यवहार करे गुणवत्तापूर्ण ईलाज करे उनको किसी तरह की हमारे द्वारा तकलीफ नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आत्म अनुशासन, आत्म त्याग और आत्म समर्पण इन तीन सिद्धांतों पर स्व पद्मश्री डॉ बी के जैन का जीवन आधारित इन तीनों सिद्धांतों पर हम सबको चलना होगा तभी हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके उद्बोधन के बाद स्कूली बच्चे बच्चियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ पूनम आडवाणी,वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ आलोक सेन, डॉ प्रधान्या सेन,डॉ गौतम सिंह परमार, डॉ राकेश शाक्या, डॉ नरेंद्र पाटीदार, एवं नेत्र चिकित्सालय के अधिकारी आर बी सिंह चौहान, ऋषि बोरा, सुबीश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य,शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.