कामतानाथ परिक्रमा मार्ग में टूटकर लटका टीन शेड, श्रद्धालुओं पर मंडरा रहा खतरा
1 min read
नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा भुगतने को मजबूर तीर्थयात्री
चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ की परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए परिक्रमा मार्ग में लगाए गए टीन शेड की चादर टूटकर लटक रही है। इससे परिक्रमा कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।

जबकि परिक्रमा मार्ग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। ऐसे में यदि टूटकर लटकी टीन की चादर अचानक गिरती है तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है। बावजूद इसके नगर परिषद की ओर से अब तक इस क्षतिग्रस्त शेड को दुरुस्त कराने की पहल नहीं की गई है। नगर परिषद को तत्काल निरीक्षण कर टूटे हुए टीन शेड को हटाया या ठीक कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अनहोनी का सामना न करना पड़े।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
