म.प्र. राज्य सहकारी बैंक के प्रषासक आज सतना आयेंगे
1 min read
म.प्र. राज्य सहकारी बैंक के प्रषासक आज सतना आयेंगे
सतना – म.प्र. राज्य सहकारी बैंक भोपाल (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव 9 अगस्त को सायं 4 बजे सतना आयेंगे और यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। प्रशासक श्री यादव सायं 4.30 बजे से जिला सहकारी केन्द्र बैंक सतना में समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात सतना जिले की समितियों का भ्रमण करते हुए सायं 5.30 बजे मैहर पहुंचेंगे। अपेक्स बैंक के प्रशासक मां शारदा देवी के दर्शन करने के पश्चात रात्रि 8 बजे मैहर सर्किट में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
