September 23, 2026

पिंडरा ग्राम में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

1 min read
पिंडरा ग्राम में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Spread the love

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया नमन

सतना – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने चित्रकूट जाते समय ग्राम पिंडरा पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों एवं शहीदों की गाथाओं की जानकारी ली और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और समर्पण ही आज हमारे स्वतंत्र भारत की नींव है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को इन वीरों की गाथाओं से अवगत कराएं, ताकि देशभक्ति की भावना सदैव जीवित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *