August 6, 2026

इंजीनियर और ठेकेदार का नायाब कारनामा

1 min read
इंजीनियर और ठेकेदार का नायाब कार्यनामा
Spread the love

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में हुई पहली तेज बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रघुवीर मंदिर तुलसी मार्ग कामदगिरि मंदिर जाने वाले मार्ग पर विद्याधाम विद्यालय के आगे भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की बाउंड्री होने के कारण बारिश के पानी की निकासी के लिए जगह ही नहीं है। तो वहीं सड़क का निर्माण तो करा दिया गया और दोनों ओर इंटरलॉकिंग पत्थर भी लगा दिए गए, लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली अथवा अन्य कोई व्यवस्था नहीं की गई। पहली ही तेज बारिश में सड़क पर पानी भर जाने से निर्माण कार्य की योजना और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सड़क निर्माण के दौरान इंजीनियर और ठेकेदार के नायाब कार्यनामा के चलते जल निकासी की व्यवस्था का ध्यान क्यों नहीं रखा? यदि समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के दिनों में लगातार जलभराव रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *