August 6, 2026

सतना में 10 अगस्त को सावन सोमवार पर होगी भव्य श्री शिव महाआरती

1 min read
सतना में 10 अगस्त को सावन सोमवार पर होगी भव्य श्री शिव महाआरती
Spread the love

सतना – सावन माह के पावन सोमवार के अवसर पर 10 अगस्त को पन्नीलाल चौक में भव्य श्री शिव महाआरती का आयोजन किया जाएगा। पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं (माताओं, बहनों एवं बेटियों) की विशेष सहभागिता रहेगी।

लप्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की महाआरती पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होगी।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है। महाआरती का शुभारंभ सायं 7:45 बजे पन्नीलाल चौक, सतना में होगा।

पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ‘मुन्ना’, महामंत्री हेमंत जैन एवं नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता (माधवगढ़) ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, विशेषकर माताओं, बहनों एवं बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना एवं महाआरती में सहभागी बनने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *