August 8, 2026

सड़क दुर्घटना में आदिवासी महिला की मौत

1 min read
सड़क दुर्घटना में आदिवासी महिला की मौत
Spread the love

सड़क जाम कर किया मुवाजा की मांग

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 पड़हा  रामवन के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से मृतका रानी आदिवासी पति लवकुश आदिवासी उम्र करीब 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई  मृतका निवासी वार्ड क्रमांक 12 पड़हा की थी स्थानीय लोगों ने बताया कि वह जंगल के अंदर टाढी घाट आश्रम से मजदूरी कर घर लौट रही थी  पानी पीकर सड़क किनारे खड़ी थी अचानक तेज रफ्तार  अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई मृतका रानी आदिवासी महिला के परिजनो ने शव को सड़क पर रखकर न्याय के लिए किया चक्का जाम  जानकारी मिलते ही चित्रकूट एसडीओपी राजेंश सिंह बंजारे और थाना प्रभारी नीलेश तिवारी की समझाइश के बाद परिजन को आश्वासन दिये कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएनएसइस धारा 194 के तहत एफआईआर दर्ज कर शव को पीएम के लिए नजदीकी स्वस्थ केंद्र जानकी कुंड भेजा गया अपराधी की खोज में जुटी चित्रकूट थाना पुलिस।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *