August 5, 2026

युवती ने नदी में लगाई छलांग, हुई मौत

1 min read
युवती ने नदी में लगाई छलांग, हुई मौत
Spread the love

जौनपुर उप्र – जौनपुर थाना सिकरारा अंतर्गत बरगुदर पुल से युकती ने लगाई छलांग बुधवार सुबह करीब सात बजे वह किसी बात से नाराज होकर घर से साइकिल लेकर निकली और बरगुदर पुल पर पहुंचकर सई नदी में छलांग लगा दी। लड़की के मिला मौके पर साइकिल और चप्पल गुजर रहे राहगीरों ने छात्रा को नदी में कूदते देखा और तत्काल थाना सिकरारा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश अभियान शुरू कराया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल से लगभग 50 मीटर आगे नदी में छात्रा का शव बरामद कर लिया गया।जानकारी के अनुसार डीहजहनिया बक्सा थाना अंतर्गत गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति की पुत्री श्वेता प्रजापति क्षेत्र के गुलजारगंज-रईया स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के साथ राहत एवं खोज अभियान में सहयोग किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी किनारे जुटे रहे और गोताखोरों के साथ छात्रा की तलाश में लगे रहे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *