चित्रकूट डीएम ने ऐतिहासिक किले का किया अवलोकन
1 min read
संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
चित्रकूट उप्र – विकासखंड कर्वी के ग्राम तरौहा स्थित सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का स्थलीय निरीक्षण कर इसकी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि यह परीक्षण कराया जाए कि उक्त किला राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित है अथवा नहीं। साथ ही अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को किले परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, प्रभावी निगरानी तथा असामाजिक गतिविधियों पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किले के संरक्षण एवं समुचित विकास के लिए पार्क योजना के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर का सुनियोजित विकास जनपद के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।
