August 4, 2026

ग्राम पंचायतों में क्लोरीनेशन अभियान चलाकर सुनिश्चित किया गया शुद्ध पेयजल

1 min read
ग्राम पंचायतों में क्लोरीनेशन अभियान चलाकर सुनिश्चित किया गया शुद्ध पेयजल
Spread the love

सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार सतना जिले की जनपद पंचायत मझगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिरती, ग्राम पंचायत खोडरी एवं ग्राम पंचायत बीरपुर के सरपंचों के नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त ग्रामों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में जरमेक्स दवा का छिड़काव कर जल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। कार्यवाही का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना एवं लोगों को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना रहा। सरपंचों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय निगरानी में हैंडपंप, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों में नियमित रूप से क्लोरीनेशन कराया गया, जिससे पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *