August 2, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत उप जेल मैहर में हुआ वृक्षारोपण

1 min read
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत उप जेल मैहर में हुआ वृक्षारोपण
Spread the love

मैहर – एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत शनिवार को उप जेल मैहर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मैहर की अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर उप जेल मैहर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 20 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक श्री रामजी त्रिपाठी, प्रमुख मुख्य प्रहरी श्री महेंद्र प्रसाद तिवारी, मुख्य प्रहरी श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी, प्रहरी श्री अभिमन्यु मिश्रा, श्रीमती किरण पांडे, श्रीमती अनिता त्रिपाठी, श्रीमती रुचि तिवारी एवं सुश्री श्रद्धा तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उप जेल मैहर परिवार ने अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप भविष्य में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में हरित संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। उल्लेखनीय है कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से देशभर में नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *