चित्रकूट में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में सूचना बोर्ड लगाने की मांग
1 min read
चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन कहीं भी कार्य की लागत, निर्माण करने वाली संस्था, ठेकेदार का नाम तथा कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा संबंधी कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे आमजन को यह जानकारी नहीं मिल सके कि कार्य कितनी लागत से कराया जा रहा है और इसे कब तक पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक निर्माण स्थल पर अलग-अलग सूचना बोर्ड लगाए जाने चाहिए।


ऐसी व्यवस्था होने से आम नागरिकों को सही जानकारी मिलेगी, कार्यों की निगरानी आसान होगी और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। तो वहीं संबंध में मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी ने कहा है कि हमारे द्वारा सभी जगह बोर्ड लगवाए जाएंगे।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
