October 25, 2026

बाढ़ प्रभावितों को राहत सतना जिले में अब तक 5500 प्रभावितों को 2 करोड 66 लाख 98 हजार रूपये से अधिक की सहायता स्वीकृत

1 min read
बाढ़ प्रभावितों को राहत सतना जिले में अब तक 5500 प्रभावितों को 2 करोड 66 लाख 98 हजार रूपये से अधिक की सहायता स्वीकृत
Spread the love


चित्रकूट में स्वास्थ्य सुविधाओं सफाई और बिजली बहाली का काम जारी

सतना – जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं जनसुविधाओं के पुनर्बहाली कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के नेतृत्व में राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्वेक्षण और राहत कार्यों में जुटी हैं। जिले में 10 सितंबर 2026 तक 5500 प्रभावित परिवार के प्रकरणों में 2 करोड़ 66 लाख 98 हजार 200 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर वितरित की जा रही है। चित्रकूट-मझगवां क्षेत्र में बाढ़ से अधिक प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई गई है। मझगवां-चित्रकूट क्षेत्र में 1903 प्रकरणों में 97 लाख 36 हजार रुपये की सहायता वितरित हुई है। इनमें पानी भरने से राशन, कपड़े और बर्तन आदि की क्षति के 1648 प्रकरणों में 82 लाख 40 हजार रुपये, जबकि 250 मकानों की आंशिक क्षति के लिए 8 लाख 96 हजार रुपये, पूर्ण मकान क्षति पर 5 प्रकरणों में 6 लाख रूपये की सहायता शामिल है। जिले की अन्य तहसीलों में भी प्रभावितों को आर्थिक सहायता दी गई है। रामपुर बाघेलान में 512 प्रकरणों में 33 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। जिनमें दो जनहानि के प्रकरणों में 8 लाख रूपये की सहायता भी शामिल है। तहसील नागौद में 386 प्रकरणों में 16 लाख 27 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। जिनमें 1 जनहानि के प्रकरण में 4 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। तहसील कोठी में 522 प्रकरणों में 22 लाख 60 हजार रूपये की स्वीकृत की गई है। जिनमें 172 प्रकरण सामग्री क्षति के शामिल है।

रघुराजनगर में 537 प्रकरणों में 28 लाख 39 हजार 600 रूपये स्वीकृत किये गये हैं जिनमें जनहानि के 2 प्रकरण में 8 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। तहसील बिरसिंहपुर में 589 प्रकरणों में 24 लाख 53 हजार 400 रूपये, तहसील उचेहरा के 543 प्रकरणों में 21 लाख 90 हजार 600 रूपये तथा कोटर तहसील में 508 प्रकरणों में 22 लाख 41 हजार 200 रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संसोधित प्रावधानों के अनुसार अब तक खाद्य, वस्त्र, सामग्री के नष्ट होने पर 2579 प्रकरणों में 1 करोड 28 लाख 95 हजार, आंशिक मकान क्षति पर 2942 प्रकरण में 1 करोड 12 लाख 3 हजार 200 रूपये, जनहानि के 8 प्रकरणों में 20 लाख रूपये सहित कुल 5500 प्रकरण में 2 करोड 66 लाख 98 हजार 200 रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.