July 17, 2026

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकली, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

1 min read
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकली, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Spread the love

चित्रकूट – नयागांव स्थित कटरा गूदर के गूंदर अखाड़े से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे , भक्ति गीतों और जयकारों के बीच जैसे ही भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का रथ अखाड़े से रवाना हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन किए। यात्रा की अगुवाई अखाड़े के संतों, महंतों एवं मुख्य पुजारी शत्रुघ्न दास ने की। यात्रा के समय जगह – जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, जल सेवा और प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने भगवान की आरती उतारी, जबकि बच्चों ने ढोल बाजे में जम कर नाचे।
यात्रा माँ मंदाकिनी के नवमठा घाट तक पहुँची, जहाँ भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयकारे से गूंजते रहे। यह भव्य रथ यात्रा परंपरागत तरीके से कई वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा का श्रद्धालु पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *