October 15, 2026

पाइप लाइन टूटने से सड़क बनी नदी, तीन दिनों से पेयजल संकट

1 min read
पाइप लाइन टूटने से सड़क बनी नदी, तीन दिनों से पेयजल संकट
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नयागांव के वार्ड क्रमांक 06 स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के पास गली में पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन पिछले तीन दिनों से टूटी हुई है। पाइप लाइन से लगातार पानी बहने के कारण सप्लाई के समय पूरी सड़क नदी जैसी दिखाई देने लगती है, जबकि दूसरी ओर स्थानीय लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नगर परिषद और जलकल विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे एक ओर बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर वार्डवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद एवं जलकल प्रभारी की घोर लापरवाही बताया है जिसके कारण पानी सड़कों में बह रहा है और पानी घरों में पांच मिनट से ज्यादा नहीं मिल पा रहा है ।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.