सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक
1 min read
हिट एंड रन, जीरो फेटेलिटी और कैशलैस ट्रीटमेंट सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिए निर्देश
सतना – कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में रोड सेफ्टी से संबंधित कार्यों, हिट एंड रन प्रकरणों, प्रधानमंत्री राहत योजना, जीरो फेटेलिटी अभियान तथा सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर कैशलैस उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रभावी पालन, दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य तथा घायलों को त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, सुभाष मिश्रा, डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम सत्यम मिश्रा सहित परिवहन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
