आखिर चित्रकूट की सड़कें तालाब क्यों बन गईं? नगर परिषद क्यों नहीं करा पा रही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था
1 min read
चित्रकूट – चित्रकूट में पुरानी नगर परिषद से लेकर नयागांव थाने तक पूरी सड़क एक बार फिर जलमग्न हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टूरिज्म विभाग के घाट किनारे चल रहे निर्माण कार्य के कारण नालियां पूरी तरह जाम हो गई हैं, जिससे बारिश का पानी सड़कों और घरों में घुस रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने नगर परिषद को जल निकासी की समस्या को लेकर आवेदन भी दिया था, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है


साथ ही विद्यालय जाने वाले छात्र आमजन मानस भी अपने घरों में कैद हो चुके हैं। हालांकि, इन आरोपों पर नगर परिषद की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि नालियों की समय रहते सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की जाती, तो शायद यह स्थिति टाली जा सकती थी। अब सभी की नजर नगर परिषद की अगली कार्रवाई पर है। या फिर जिम्मेदार अधिकारी टाल मटोल कर खानापूर्ति कर दी जाएगी
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
