June 29, 2026

महिला सरपंच गायत्री त्रिपाठी के नेतृत्व में बदली ग्राम पंचायत मरवा-गोरसरी की तस्वीर

1 min read
महिला सरपंच गायत्री त्रिपाठी के नेतृत्व में बदली ग्राम पंचायत मरवा-गोरसरी की तस्वीर
Spread the love

सतना – जिले की जनपद पंचायत मझगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवा-गोरसरी में महिला सरपंच गायत्री त्रिपाठी के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल में विकास कार्यों की नई मिसाल देखने को मिली है। पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। सरपंच गायत्री त्रिपाठी ने ग्रामीणों से किए गए वादों को प्राथमिकता देते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य किए। पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया, वहीं बच्चों की बेहतर सुविधा के लिए आधुनिक आंगनबाड़ी भवन तैयार कराया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अस्पताल भवन का निर्माण भी कराया गया। इसके अलावा ग्रामीणों के सामाजिक आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण, पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए बोर और पानी की टंकियों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु हैंडपंपों की स्थापना तथा गांव में सड़क और नाली निर्माण जैसे कार्य कराए गए। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं पंचायत के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते चार वर्षों में ग्राम पंचायत मरवा-गोरसरी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है, जिससे गांव की तस्वीर बदली है और लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में किए गए इन विकास कार्यों ने मरवा-गोरसरी को क्षेत्र की विकसित पंचायतों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी विकास की यह गति लगातार बनी रहेगी।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed