June 25, 2026

मोहर्रम पर्व पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी

1 min read
Spread the love

सतना – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने 26 जून 2026 को मोहर्रम (ताजिया) त्यौहार के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी संबंधित अनुविभाग के लिये उस क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में नियुक्त किया है। नियुक्त उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुभाग अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सम्पूर्ण कानून व्यवस्था सुचारु रुप से संपादित करेंगे। साथ ही सभी उप खण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुभाग अन्तर्गत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी रघुराजनगर शहरी राहुल सिलाडिया, अनुविभागीय दण्डाधिकारी ग्रामीण लक्ष्यराम जांगडे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी उचेहरा सुमेश द्विवेदी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी नागौद जितेन्द्र वर्मा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी रामपुर बघेलान सुभाष कुमार मिश्रा को सम्पूर्ण अनुविभाग हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से डयूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट सतना विकास सिंह मोबाइल 7354649641 होंगे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed