June 23, 2026

परिवहन-यातायात विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान, 45 बसों की जांच

1 min read
परिवहन-यातायात विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान, 45 बसों की जांच
Spread the love

सतना – परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग सतना द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। यह कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप की गई। अभियान के दौरान कुल 45 बसों की सघन जांच की गई। जांच में 11 बसों में आंशिक कमियां पाई गईं, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 11 हजार रूपये का राजस्व वसूल किया गया।
चेकिंग के साथ-साथ जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। बस चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन यंत्र का उपयोग कैसे किया जाए, इसका ग्राउंड पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी बसों में परमिट, फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से रखें। साथ ही बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, ड्राइवर एवं कंडक्टर की वर्दी तथा नेम प्लेट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग से आरटीओ रवि बरेलिया, प्रभारी यातायात पूनम रावत, देवेंद्र चौधरी, धीरेन्द्र सुब्बा, प्रधान आरक्षक चंदमणि गुप्ता, मनोज गौतम एवं रामसुख मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *