June 22, 2026

पुरानी लंका से यूपी-एमपी मार्ग बना ‘मौत का कुआं

1 min read
पुरानी लंका से यूपी-एमपी मार्ग बना 'मौत का कुआं
Spread the love

बीच सड़क पर खुला गड्ढा बना हादसों का खतरा

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। पुरानी लंका से यूपी- एमपी मार्ग पर ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पुलिया निर्माण के लिए बीच सड़क में गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। गड्ढे में लोहे की सरिया भी बाहर निकली हुई हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या स्टॉपर लगाया गया है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे थे। भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। स्थानीय रिक्शा चालकों के अनुसार अमावस्या के दिन कई श्रद्धालु और राहगीर इस गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बचे। लेकिन संबंधित ठेकेदार अमित द्विवेदी और मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी के इस गंभीर लापरवाही पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *