July 31, 2026

चित्रकूट सोमवती अमावस्या मेला पर्व पर क्या सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी हो गया घोटाला

1 min read
चित्रकूट सोमवती अमावस्या मेला पर्व पर क्या सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी हो गया घोटाला
Spread the love

चित्रकूट – अधिमास जेष्ठ मास की सोमवती अमावस्या मेला पर्व पर नगर परिषद चित्रकूट द्वारा में. सियामाता एसोसिएट्स को चित्रकूट क्षेत्रांतर्गत विभिन्न 9 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिनांक 14 जून से 16 जून तक का आदेश जारी किया गया था।लेकिन मौके पर जाकर देखने से पता चला कि कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए ही नहीं गए,कुछ जगहों पर तय सीमा से कम लगाए गए हैं।तो क्या सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर घोटाला हो गया।जानकारी के अनुसार पुरानी लंका तिराहे पर 3 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का आदेश जारी किया गया था,लेकिन उक्त स्थान पर कहीं कोई सीसीटीवी कैमरे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *