June 16, 2026

नगर पालिका,नगर परिषद के 26 उपयंत्रियों के हुए तबादले

1 min read
नगर पालिका,नगर परिषद के 26 उपयंत्रियों के हुए तबादले
Spread the love

भोपाल – मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगर पालिका एवं नगर परिषदों में पदस्थ 26 उपयंत्रियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं लोकहित को ध्यान में रखते हुए उपयंत्रियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची में प्रदेश के कई जिलों की नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के उपयंत्री शामिल हैं, जिन्हें एक नगर निकाय से दूसरे नगर निकाय में स्थानांतरित किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर शीघ्र नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालें।
तो वहीं आशीष कुमार द्विवेदी को नगर परिषद गुढ़ जिला रीवा से नगर परिषद चित्रकूट भेजा गया है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *