June 16, 2026

सतना में राजस्व निरीक्षकों के तबादले, चित्रकूट सहित तीन तहसीलों में नई पदस्थापना

1 min read
सतना में राजस्व निरीक्षकों के तबादले, चित्रकूट सहित तीन तहसीलों में नई पदस्थापना
Spread the love

सतना – कलेक्टर जिला सतना द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के तीन राजस्व निरीक्षकों का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों एवं प्रभारी मंत्री की अनुमोदित सूची के अनुसार की गई है। जिसमें प्रद्युम्न शुक्ला को तहसील मझगवां चित्रकूट से स्थानांतरित कर तहसील कोठी में पदस्थ किया गया है।और योगेश तिवारी को नजूल सतना से स्थानांतरित कर तहसील रघुराजनगर सतना भेजा गया है।तो वहीं अजय सिंह बघेल को तहसील नागौद से स्थानांतरित कर तहसील मझगवां चित्रकूट में पदस्थ किया गया है।
आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित राजस्व निरीक्षकों को एक सप्ताह के भीतर कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। साथ ही बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर जाने या आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *