May 28, 2026

भगवान नटराज की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुई हिमाचल में कथक वर्कशॉप

1 min read
भगवान नटराज की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुई हिमाचल में कथक वर्कशॉप
Spread the love

भोपाल – मध्य प्रदेश के भोपाल की प्रतिष्ठित संस्था Chakradhar Cultural Center द्वारा हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में आयोजित “Kathak Retreat in Himalayas” कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार 28 मई 2026 को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यशाला का प्रारंभ भगवान नटराज की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर दिल्ली कथक केंद्र के प्रतिष्ठित गुरु अभिमन्यु लाल, सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना वर्षा लाल, संस्था की अध्यक्ष प्रीति तिवारी तथा कार्यशाला की कोऑर्डिनेटर सुचिता जैन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नटराज जी की आराधना कर कार्यशाला के सफल आयोजन की मंगलकामना की।

कथक की उन्नत एवं पारंपरिक बारीकियों का दिया गया प्रशिक्षण
हिमाचल की मनमोहक वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य आयोजित यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए एक अद्भुत अनुभव बन रही है। कार्यशाला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कथक साधक एवं कलाकार भाग ले रहे हैं, जिन्हें गुरु अभिमन्यु लाल द्वारा कथक की उन्नत एवं पारंपरिक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं वर्षा लाल द्वारा अभिव्यक्ति, भाव एवं प्रस्तुति शैली पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

भारतीय शास्त्रीय कला, संस्कृति एवं अध्यात्म से प्रतिभागियों को जोड़ा गया
कार्यशाला का उद्देश्य केवल नृत्य प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रीय कला, संस्कृति एवं अध्यात्म से प्रतिभागियों को जोड़ना भी है। प्रकृति की गोद में आयोजित यह अनूठा आयोजन कला और साधना का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रहा है। संस्था अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने बताया कि Chakradhar Cultural Center सदैव भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु कार्यरत है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *