May 26, 2026

शहर के करीब 80% लोग दिन की शुरुआत राशिफल पढ़कर करते हैं, इससे दिनचर्या को मिलती है एक दिशा

1 min read
शहर के करीब 80% लोग दिन की शुरुआत राशिफल पढ़कर करते हैं, इससे दिनचर्या को मिलती है एक दिशा
Spread the love

जन्म कुंडली में जन्म नक्षत्र और प्रचलित नाम दोनों राशिफल को होती है अलग-अलग मान्यता

भोपाल – सुबह की शुरुआत हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से करता है। कोई भगवान का स्मरण करता है, तो कोई माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करता है। वहीं शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो घर से निकलने से पहले अपनी राशि जरूर देखते हैं। पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या किसी खास काम पर जाने से पहले लोग राशिफल के जरिए अपने दिन का अंदाजा लगाते हैं। उनका मानना है कि राशि देखने से दिनभर होने वाली गतिविधियों और परिस्थितियों को लेकर मानसिक तैयारी हो जाती है। इसी विषय को लेकर हमने शहर के लोगों से जाना कि आखिर कितने लोग रोजाना अपनी राशि देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। देखें एक रिपोर्ट।

राशिफल देखकर करती हूं दिन की शुरुआत…
राशिफल को पूरी तरह अंधविश्वास नहीं कहा जा सकता। यह व्यक्ति की सोच और विश्वास पर निर्भर करता है कि वह इसे कितना सही या गलत मानता है। हम अपने मन में जैसे विचार और भाव रखते हैं, हमारी जिंदगी भी अक्सर उसी दिशा में आगे बढ़ती है। विज्ञान की भाषा में इसे “मैनिफेस्टेशन” कहा जाता है, जो काफी हद तक सही भी माना जाता है। वैसे तो राशिफल व्यक्ति की जन्म तिथि, ग्रह-नक्षत्र और ग्रह दशाओं के अनुसार अलग-अलग होता है, लेकिन अखबारों या अन्य माध्यमों में प्रकाशित राशिफल सामान्य दृष्टिकोण से लिखा जाता है, जो केवल एक व्यापक अनुमान होता है। यही कारण है कि लोग अपने दिन की शुरुआत रोज राशिफल देखकर करते हैं और मैं भी अपना दिन राशिफल देखकर शुरू करती हूं।

अंकिता चन्द्रवंशी गुप्ता, फैशन डिजाइनर एवं समाजसेवी

सकारात्मक प्रभाव देता है राशिफल
मेरे मानना है कि शहर के लगभग 80% लोग राशिफल को मानते है, जिसमें हर उम्र के लोग है और इसे मानने वालों में युवा वर्ग का प्रतिशत ज्यादा है। राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित होता है जो कि एक तरह का विज्ञान है, इसलिए इसे अंधविश्वास कहना एकदम गलत होगा, हर राशि के करोड़ों लोग होते है, सभी की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग फल प्राप्त होते है, लेकिन दैनिक राशिफल पढ़ना हमारी दिनचर्या एवं मानसिकता को प्रभावित करता है, यह भी सत्य है। मेरा भी प्रतिदिन राशिफल पढ़ने पर अधिक विश्वास है। जिससे मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है।

पूजा निगम, प्रेसिडेंट, एसडब्लूडब्लूएस एवं चेयरपर्सन, मध्य प्रदेश एसोसिएशन ऑफ विमेन एंटरप्रेन्योर्स (MAWE) भोपाल

जन्म नक्षत्र की राशि का प्रभाव अधिक रहता है…
राशियों का प्रभाव रहता है सामान्य तौर पर लोग प्रचलित नाम से राशि देखते किन्तु जन्म कुंडली में जन्म नक्षत्र की राशि का प्रभाव अधिक रहता है यदि किसी को जन्म राशि नहीं ज्ञात है तो वह जरूर प्रचलित नाम का उपयोग कर सकता है, अधिकांश लोग राशिफल देखते हैं।

पंडित रामनारायण आचार्य पुजारी, श्री बांके बिहारी लाल जी मार्कण्डेय मंदिर चौबदारपुर तलैया, भोपाल

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *