निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 10 प्रतिभागी हुए सम्मानितजिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र
1 min read
सतना – निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चयनित 10 प्रतिभागियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की जिला स्तरीय मेरिट सूची में रिया पटेल ने 86 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार 10 से 13 नवंबर 2026 तक विधानसभा स्तर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से मेरिट के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद 16 नवंबर को जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची में रिया पटेल (सतना) 86 अंक के साथ प्रथम, खुशी रजक (नागौद) एवं धीरज विश्वकर्मा (रामपुर बाघेलान) 75-75 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वर्षा पटेल (रैगांव) ने 70 अंक, राधा गौतम (नागौद) एवं जयकुमार पाण्डेय (रामपुर बाघेलान) ने 68-68 अंक, कृष्णा दाहिया (रैगांव) ने 66 अंक तथा अजीत अग्निहोत्री (सतना), मोहित पाण्डेय और सीता प्रजापति (नागौद) ने 65-65 अंक प्राप्त किए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने चयनित सभी 10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेंद्र सिंह तथा के.बी. त्रिपाठी उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश ।
