May 22, 2026

मैहर शहर के 5 प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

1 min read
मैहर शहर के 5 प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण
Spread the love


10 आंगनवाड़ी बनेंगी आधुनिक चाइल्ड-फ्रेंडली प्री-स्कूल
कलेक्टर मैहर ने ली सीएसआर की बैठक

मैहर –जिले में समग्र विकास, शहरी सौंदर्यीकरण और बाल हितों को केंद्र में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को जिला खनिज प्रतिष्ठान एवं कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी मद से संबंधित समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को उन्हें सीएसआर मद के तहत आवंटित की गई आंगनवाडी केन्द्र और चौराहों की साज-सज्जा एवं विकास का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, जनपद पंचायत के सीईओ, नगर पालिका सीएमओ सुषमा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सीएसआर प्रबंधक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उसकी सौंदर्यता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सीएसआर फंड के सहयोग से मैहर शहर के 5 प्रमुख चौराहों का व्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसी प्रकार बाल विकास एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगरपालिका मैहर अंतर्गत संचालित 60 आंगनवाड़ी केंद्रों में से प्रथम चरण में 10 केंद्रों को चाइल्ड-फ्रेंडली आकर्षण बढाकर उनहें प्री-स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों में बच्चों के अनुकूल वातावरण, रंगीन कक्ष, खेल आधारित शिक्षण सामग्री, सुरक्षित परिसर एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। जिले के प्रत्येक सीमेंट औद्योगिक प्रतिष्ठान को सीएसआर मद से 2-2 आंगनवाडी केन्द्र और 1-1 चौराहे को विकसित करने का जिम्मा दिया गया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *