September 30, 2026

भोपाल में नामदेव समाज की साधारण सभा रविवार को

1 min read
भोपाल में नामदेव समाज की साधारण सभा रविवार को
Spread the love

भोपाल – नामदेव समाज विकास परिषद, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा साधारण सभा की बैठक आयोजित की जा रही है। परिषद के अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह बैठक 17 मई 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे नामदेव सामुदायिक भवन, जवाहर चौक, भोपाल में होगी। बैठक में समाज के संरक्षक और आजीवन सदस्यों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान पिछले वर्ष की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और परिषद के आगामी संचालन के लिए कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन भी किया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक की सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग को भी दे दी गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। परिषद के महामंत्री की ओर से जारी इस सूचना में सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.