अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखा सतना का राज
1 min read
आई एस सी ए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाई सतना की लोक फिल्म ‘सियारी’
सतना – 8 और 9 मई को महाराष्ट्र के विरार स्थित वीवा कॉलेज में आयोजित आई एस सी ए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सतना की लोक फिल्म ‘सियारी’ ने बड़ा इतिहास रच दिया। 8 मई की स्क्रीनिंग में कई दिग्गज फिल्मकार अपनी फिल्मों के साथ मौजूद थे। बड़े बजट और भव्य प्रस्तुतियों के बीच ‘सियारी’ एक शांत लेकिन भीतर तक चुभने वाली लोक कथा बनकर उभरी।
लेकिन 9 मई की शाम सब बदल गया।
जैसे ही “बेस्ट फीचर फिल्म” के लिए ‘सियारी’ का नाम घोषित हुआ, पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। अपनी लोक संस्कृति, कच्ची भावनाओं और गहरे मानवीय संघर्षों से फिल्म ने दर्शकों और ज्यूरी दोनों का दिल जीत लिया।
फिल्म का लेखन और निर्देशन सुमित पाठक ने किया है। साथ ही 35 लोगो की टीम का सहियोग रहा। सतना के लिए यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि छोटे शहरों के सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐलान है।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
