October 5, 2026

पुलिस अधिकारियों का ई-ऑफिस प्रशिक्षण प्रारंभ

1 min read
पुलिस अधिकारियों का ई-ऑफिस प्रशिक्षण प्रारंभ
Spread the love

सतना – कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केंद्र में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 6 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें दो बैच बनाए गए हैं। प्रथम बैच प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक तथा द्वितीय बैच दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग हेतु प्रशिक्षित करना है, जिससे कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। इस दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षक सतीश पाण्डेय एवं प्रशिक्षक डॉ. ऋतुराज रूसिया द्वारा प्रतिभागियों को डिजिटल फाइल संचालन, नोटशीट प्रबंधन एवं ऑनलाइन कार्यप्रणाली संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.