April 17, 2026

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पैसा वसूली का गजब खेल।छात्र दिए जलाने नहीं पहुंचे तो लगा दिया पांच पांच सौ रुपए का अर्थदंड।

1 min read
ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पैसा वसूली का गजब खेल।छात्र दिए जलाने नहीं पहुंचे तो लगा दिया पांच पांच सौ रुपए का अर्थदंड।
Spread the love

चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ – महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में छात्रों से पैसे वसूलने का एक गजब मामला सामने आया है।विभागाध्यक्ष व्यवसाय प्रबंधन डॉ सी पी गूजर के हस्ताक्षर से जारी एक पत्र के अनुसार(पत्र बीते 28 मार्च को जारी किया गया है)बीती 27 तारीख राम नवमी पर्व चित्रकूट गौरव दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन हेतु छात्रों को निर्देशित किया गया था।साथ ही जो छात्र दीप प्रज्वलन हेतु अनुपस्थित रहेंगे,उन्हें 28 मार्च की मौखिक परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा।इसके बाद जो छात्र दीप प्रज्वलन हेतु नहीं आए,अब उनसे पांच पांच सौ रुपए वसूले जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार वसूले गए रुपए भी अपने किसी निजी एकाउंट में छात्रों से लिए जा रहे हैं।गौर तलब है कि उक्त पत्र जो 28 मार्च को जारी किया गया,क्या उसे राम नवमी पर्व गौरव दिवस के पूर्व जारी नहीं किया जा सकता था।इससे शायद छात्रों को गौरव दिवस जैसे कार्यक्रम की महत्वता का एहसास होता।और अनुपस्थित छात्र भी दीप प्रज्वलन हेतु आते।क्योंकि कहावत है “भय बिन होय न प्रीति” लेकिन कार्यक्रम समाप्ति के बाद इस तरह का पत्र जारी कर वसूली करना क्या उचित है,साथ ही उक्त पत्र प्रकाशन के साथ ही क्या विश्वविद्यालय प्रशासन के आंतरिक अनुशासन पर भी प्रश्न चिन्ह नहीं उठ खड़ा हुआ कि आखिर क्यों छात्रों द्वारा गौरव दिवस पर जारी निर्देशों का पालन नहीं किया गया।और आपको मौखिक परीक्षा देने से रोक लगा कर छात्रों से पांच पांच सौ रुपए वसूलने के लिए बाध्य होना पड़ा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *