September 29, 2026

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू

1 min read
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू
Spread the love

सतना – वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक उद्यम/स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य जिले के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करते हुए उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत विनिर्माण (उद्यम) इकाइयों के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपये तक, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक तथा अन्य नवीन स्वरोजगार गतिविधियों के लिए 10 हजार से 1 लाख रुपये तक की परियोजनाएं स्वीकृत की जाएंगी। इस योजना में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे आयकरदाता न हों। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से samast.mponline.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सतना के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 6267527413 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.