March 24, 2026

कच्चे रास्ते और अंधेरे के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन, सौंदर्यीकरण की उठी मांग

1 min read
कच्चे रास्ते और अंधेरे के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन, सौंदर्यीकरण की उठी मांग
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा ब्लॉक क्षेत्र के पोखरियापुर गांव स्थित सई नदी तट पर बने लुकावीर बाबा डीहबाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यहां आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार और शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, बावजूद इसके मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र आज भी उपेक्षित है। मंदिर तक पहुंचने का मार्ग पूरी तरह कच्चा है, जिससे बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर आना पड़ता है। वहीं, शाम होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, क्योंकि वहां प्रकाश की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर के सुंदरीकरण, पक्का रास्ता, सोलर लाइट या स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, साफ-सफाई और बैठने की सुविधा जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएं तो यह स्थान और अधिक विकसित हो सकता है। ग्रामवासियों कहना है की पक्की सड़क या खड़ंजा लगवा दिया जाए
श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने कहा कि अब लोग जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सुंदरीकरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यहां आने वाले लोगों को राहत मिल सके और धार्मिक स्थल का महत्व भी बना रहे।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed