माँ मंदाकिनी नदी पाइप से डाल रहे गंदा पानी प्रशासन मौन
1 min read
माँ मंदाकिनी नदी पाइप से डाल रहे गंदा पानी प्रशासन मौन
चित्रकूट – भगवान राम की धर्म नगरी चित्रकूट में आस्था का प्रतीक और जीवनदायनी कही जाने वाली माँ मंदाकिनी नदी को लगातार प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है कहीं बड़े – बड़े नालों का पानी तो कहीं घरों का गंदा पानी नदी में बहाया जा रहा है। तो वहीं देखा जा सकता है कि एक बड़े पाइप के द्वारा गन्दा पानी माँ मंदाकिनी नदी में छोड़ा जा रहा है जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। लेकिन प्रशासन आंखों में पट्टी बांध कर मौन बैठा हुआ है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
