सतना नगर निगम के पास टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान और गाड़ियां खाक
1 min read
सतना नगर निगम के पास टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान और गाड़ियां खाक
सतना – सिटी कोतवाली अंतर्गत मुख्तियारगंज में कोलकाता फ्लावर डेकोरेटर्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा टेंट का सामान, टायर और कई चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औरआग बुझाने का प्रयास कर रही है।। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अज्ञात है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
