मामा का बेटा बना हत्यारा पैसों को लेकर करी दी हत्या
1 min read
जौनपुर – जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव स्थित वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे को ईंट से कुचला गया था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में कोहराम छा गया। सुबह खेत के पास स्थित घाट पर शव दिखाई देने पर दहशत फैल गई, रामपुर विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध होने पर उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक बरामद हुई, जिसकी नम्बर प्लेट टूटी हुई थी। आसपास शराब की बोतलें, टूटी कांच व संघर्ष के संकेत भी मिले बाद में बाइक के चेसिस नम्बर के आधार पर मृतक की पहचान बृजेश यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी मेहंदी गांव, थाना सिकरारा (जौनपुर) के रूप में हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरी तरफ भी बृजेश यादव के घर मौत सुनकर घर वालों को बहुत ही बुरा हाल है गांव में मातम का माहौल है । तभी पुलिस ने जांच पड़ताल करने में लग गई और 3 घंटे के ही अंदर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा गया है इसी दौरान पता चला कि मृतक का अपने सगे मामा के लड़के रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय दशरथ यादव निवासी तुलसीचक, जनपद भदोही से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में क्षणिक आवेश में आकर रोहित यादव ने यादव ने बृजेश यादव के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता लालचन्द्र यादव की तहरीर पर मु0अ0सं025/26 पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश
