November 2, 2026

जौनपुर नीलगाय बचाने के चक्कर में पलटी कार चार लोग हुए घायल

1 min read
जौनपुर नीलगाय बचाने के चक्कर में पलटी कार चार लोग हुए घायल
Spread the love

जौनपुर – जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास हाइवे पर बुधवार को अपराह्न एक नीलगाय बचाने पर कार पलट गयी। बताया जा रहा है कि यह सब रहने वाले जलालपुर क्षेत्र के कोरी गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज तथा उनकी पुत्रियां अन्नू सिंह, सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम के साथ कार से जौनपुर की तरफ जा रही थी। कार को उनका चालक बबलू चला रहा था। कार हौज टोलप्लाज़ा के आगे पहुंची। तभी राजमार्ग पर कार के सामने एक नीलगाय आ गयी। चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे हाइवे से लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में चली गयी। कार में सवार तीनो महिलाओं तथा चालक को चोटें आईं। संयोगवश कोई गम्भीर रूप से घायल नही हुआ। बताया जा रहा है कि साथ में एक मासूम बच्चा था तत्काल मौके पर पुलिस पहुंचकर और थाना प्रभारी लोगों को सुरक्षित निकालकर घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भेजा गया।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.