October 8, 2026

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न, दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

1 min read
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न, दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
Spread the love

खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान

जौनपुर – माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) मंगलवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह एवं प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोनाली सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उत्सव की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों के मनमोहक नृत्य और मंचीय प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास तौर पर खो-खो प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए पोखरियापुर निवासी और कक्षा 10 के छात्र अमन यादव पुत्र रामपाल यादव को सम्मानित किया गया। उन्हें समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और अनुशासित मंचीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय के शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे मेंआयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं और इससे उनमें छिपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.