February 20, 2026

मुख्यमंत्री ने सतना को दी 652 करोड 54 लाख रूपये के विकास कार्याे की दी सौगात

1 min read
मुख्यमंत्री ने सतना को दी 652 करोड 54 लाख रूपये के विकास कार्याे की दी सौगात
Spread the love

सतना – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 27 दिसम्बर को सतना आकर यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना शहर को 652 करोड 54 लाख रूपये लागत के विकास कार्याे की सौगात दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 31.15 करोड रूपये की लागत से नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल सतना और 8.39 करोड रूपये लागत के धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। आई.एस.बी.टी. सतना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना शहर के 168 लाख 33 हजार रूपये लागत के 6 कार्याे का लोकार्पण और 484 करोड 21 लाख रूपये लागत के 6 विकास कार्याे का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने सतना मेडीकल कॉलेज परिसर में 383.22 करोड रूपये की लागत से 650 बिस्तर नवीन चिकित्सालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इसकी लागत 32.54 करोड रूपये है। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जिला अस्पताल परिसर में 32.54 करोड रूपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय नवीन वार्ड तथा 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 6.16 करोड रूपये की लागत के 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह का भी शिलान्यास किया तथा नगर निगम सतना अंतर्गत 41 करोड 37 लाख रूपये लागत के अमृत 2.0 जल प्रदाय घटक अंतर्गत फिल्टर प्लांट एनीकेट और पाइप लाइन बिछाई जाने के कार्य, 15 करोड 3 लाख रूपये लागत से सीवरेज घटक अमृत 2.0 के तहज जोन थ्री में आईपीएस एवं पाइपलाइन बिछाने का कार्य, 5 करोड 87 लाख रूपये की लागत से नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक के रोड रेस्टोरेशन के कार्य का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कुल 168.33 करोड रूपये के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड के साथ धवारी स्टेडियम तथा नगर निगम कार्यालय एवं संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन के नवीनीकरण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत 18 एवं 40 एमएलडी क्षमता के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लान लागत 23.39 करोड रूपये तथा शहर के मुख्य नालों में लाइनिंग का कार्य लागत 94 करोड रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *