December 18, 2025

आहुति,वेद एवं गायत्री मत्रों से गुंजमान हो रही धर्म नगरी

1 min read
आहुति,वेद एवं गायत्री मत्रों से गुंजमान हो रही धर्म नगरी
Spread the love

चित्रकूट – आज विराट महायज्ञ के दूसरे दिन सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया गया। स्वान्त रंजन जी अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉक्टर रामनारायण त्रिपाठी, दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय सचिव अभय महाजन, संपर्क प्रमुख कानपुर प्रांत घनश्याम अग्निहोत्री ने किया टोली नायक एवं उत्तर जोन समन्वयक अखिल विश्व गायत्री परिवार केंद्र शांति कुंज हरिद्वार के परमानंद द्विवेदी तथा सहटोली नायक परमेश्वर साहू ने मार्गदर्शन एवं पूजन के मुख्य आचार्य का दायित्व अपने नव सदस्यीय टोली के साथ किया। आदरणीय परमानंद द्विवेदी ने पूजन कराते हुए कहा यज्ञ का जीवन भर के लिए संकल्प होता है। यह चित्रकूट क्षेत्र पुण्य क्षेत्र है लोक कल्याण के लिए राम की भूमि है। हम राम को मानते हैं लेकिन राम की नहीं मानते। आज जाति का अहंकार बढ़ रहा है जो सनातन को कमजोर कर रहा है। हमको संकल्पित होना होगा। पूज्य गुरुदेव ने सनातन संस्कृति की हर परंपरा को जागृत किया। इष्ट का वरण अर्थात उसी प्रकार ही बन जाना मुख्य है, उन्होंने कहा हे पूज्य गुरुदेव हम जन्म-जन्मांतरों से भटक रहे हैं, आज हमारे भाग्य उदय हो रहे हैं और हम गुरु रूप में आपका वरण करते हैं ।उन्होंने कहा पूजन का मर्म समझना चाहिए। वंदे मातरम ना बोलने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा भारत में रहते हुए ऐसा नहीं करना चाहिए और इसके लिए फटकार लगाया। हमको प्रतीक को मानना पड़ेगा ।कंपटीशन करना है तो सद्गुणों का करना चाहिए। आज के पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत नंदू अहिरवार झांसी , रवि शर्मा दतिया ने आचार्य बरण का पूजन किया ।नरेंद्र अग्निहोत्री अक्षयबट ने कलश का पूजन किया ।सुनीता जी ने दीपक का पूजन किया ।अतुल प्रताप चित्रकूट ने गायत्री माता का पूजन किया। विवेक अग्रवाल आकाश तत्व का पूजन किया। कमल सिंह ने सवर्तो भद्र का पूजन किया। वंदना अग्रवाल ने षोडशोपचार पूजन किया ।रूद्र अग्रवाल ने गुरु पूजन किया। प्रेमलाल कुशवाहा ,अर्चना मुंबई, जय सिंह गौतम ने शांति कुंज से आई हुई टोली का स्वागत बंदन किया ।इसी क्रम में तत्व बेदियों का पूजन दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, दिनेश मिश्रा पूर्व विधायक, श्याम धमनिया कानपुर ,डॉक्टर सीताराम गुप्त प्रतिष्ठित चिकित्सक, जितेंद्र सिंह समन्वयक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ने किया। विशाल यज्ञशाला सा वर्ग में बनाई गई है, जिसमें हजारों भाई बहनों ने आहुतियां डाली। यज्ञशाला में बाराबंकी से आए हुए बानप्रस्थी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहुत ही शानदार ढंग से संचालन किया, यज्ञशाला निर्माण से लेकर उसकी पूरी सजावट उनके द्वारा संपन्न की गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *