December 14, 2025

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ स्वामी विवेकानंद का दर्शन है : नरेंद्र मोदी

स्वामी विवेकानंद के 125वें सालगिरह मौके पर शिकागो के लोगों से मुखातिब हुए पीएम

नई दिल्ली : स्वामी विवेकानंद के 125 वें सालगिरह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिकागो के लोगों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की खुशबू स्वामी विवकानंद जी का दर्शन है। स्वामी विवेकानंद जी का यह दृढ़ता पूर्वक विश्वास था कि भारत का भविष्य युवाओं पर टिका है, और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि भारत के युवा एक मिशन की भावना से आगे अग्रसर हो रहे हैं।’

शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में शामिल हुए थे विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद ने 1893 मे शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन के संसद में भारत और हिंदुत्व पर भाषण दिया था। उन्होंने पहली बार दुनिया के सामने वेदांत का दर्शन प्रस्तुत किया था। जिसके पश्चात अमेरिका और विश्व में उनकी ख्याति बढ़ गई थी। इसलिए शिकागो के लोग आज भी स्वामी विवेकानंद के दर्शन को मानते हैं। शिकागो में विवेकानंद वेदांत सोसायटी ऑफ शिकागो कई सालों से विवेकानंद के दर्शन को फैला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *