February 11, 2026

आजादी के 75 साल बाद भी प्रसूता को डोली से ले जाना पड़ा एंबुलेंस तक

1 min read
आजादी के 75 साल बाद भी प्रसूता को डोली से ले जाना पड़ा एंबुलेंस तक
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 15, ग्राम थरपहाड़ में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने एक बार फिर प्रशासन की उदासीनता को उजागर कर दिया है। सड़क न होने के कारण आज फिर एक गर्भवती महिला जानकी सिंह गोंड पति – यज्ञ प्रसाद सिंह को डिलीवरी के दौरान गंभीर हालत में डोली के सहारे एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा।

गांव में कोई पक्की सड़क न होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर प्रसूता को लगभग एक तीन किलोमीटर तक पैदल डोली में ले जाकर सड़क तक पहुंचाया। रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने के कारण परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के 75 से अधिक साल बीत जाने के बावजूद थरपहाड़ के वार्ड 15 में आज तक सड़क नहीं बन सकी है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाती हैं, जिससे बीमार और बुजुर्ग मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। लेकिन आज तक नगर परिषद एवं जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की इस दर्द को समझने की कौशिश तक नहीं की । इस पर वर्तमान नगर परिषद सीएमओ को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *