November 10, 2026

1 नवम्बर को चित्रकूट के घाट 1 लाख 11 हजार 111 दीपों से होंगे जगमग

1 min read
Spread the love

श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास करेगा दीपोत्सव पर्व का आयोजन

सतना – देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर 1 नवंबर 2025 को दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र, माता सीता, माँ नर्मदा, माँ मंदाकिनी की महाआरती, दीप आराधना एवं भक्ति गायन का आनंद ले सकेंगे। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एवं जिला प्रशासन अनूपपुर, सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, मैहर, नर्मदापुरम के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
सतना जिले में श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन सतना के सहयोग से चित्रकूट के मां मंदाकिनी घाट पर राघव प्रयाग घाट में 1 नवम्बर 2025 को सायं 6.30 बजे से देव प्रबोधनी एकादशी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मां मंदाकिनी के पुण्य तट पर 1 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्जवलित कर दीप आराधना की जायेगी और मां मंदाकिनी की महाआरती का आयोजन होगा। इस मौके पर सागर के विभोर फ्यूजन बैंड के कलाकारों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुतियां दी जायेगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.