November 10, 2026

चार दिवसीय ‘‘तुलसी उत्सव- उघुनाथ गाथा’’ समारोह

1 min read
Spread the love

चित्रकूट –मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी तथा तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2025 का चार दिवसीय ‘‘तुलसी उत्सव- उघुनाथ गाथा’’ समारोह का अयोजन प्रमोवन चित्रकूट के *̊‘तुलसी मंच’*̊ में होने जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन गोस्वामी तुलसी दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रस्तुतियाँ होगी रामकथा की भक्तिमयी, संगीतमयी प्रस्तुति रामचरित मानस समेत सन्त महाकवि तुलसीदास जी की अन्य 12 रचनाओं पर प्रकाश डाला जायेगा। चारों दिन दोनो समय रामलीला की भी अकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी।
18 अक्टूबर 2025
व्याख्यान- ‘‘चित्रकूट में राम’’
वक्ता- डाॅ. प्रमिला मिश्रा, चित्रकूट (उ.प्र.)
व्याख्यान- ‘‘दण्काण्य में श्रीराम’’
वक्ता- डाॅ. नलिन दुबे, रीवा (म.प्र.)
नृत्य नाटिका (त्रिविधा डांस एकेदमी)
सुश्री नीलांगी कलांत्रे जबलपुर, (म.प्र.)

19 अक्टूबर 2025
श्रीरामलीला प्रस्तुति- (रामजन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार प्रसंग)
व्याख्यान- ‘‘वनवासी मंे श्रीराम’’ चित्रकूट के विशेष सन्दर्भ में
वक्ता – डाॅ. रामनारायण त्रिपाठी, चित्रकूट (म.प्र.)
संगीतमय हिन्दी गीतरामायण-पं. अभय माणके, इन्दौर (म.प्र.)
संगीतमयी राम भक्ति गायन- प्रांतीय कलाकार संघ, रीवा (म.प्र.)
भक्तिगायन- श्री अजय मिश्रा, चित्रकूट (म.प्र.)
श्रीरामलीला प्रस्तुति- (पुष्पवाटिका, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और राम विवाह प्रसंग)

̊20 अक्टूबर 2025
श्रीरामलीला प्रस्तुति- (कैकेई-मंथरा संवाद, राम वनवास, केवट प्रसंग और भरतमिलाप)
व्याख्यान- ‘‘लोक में श्रीराम के आदर्श की प्रासंगिकता’’
वक्ता- डाॅ. नवल किशोर मिश्रा, वनारस
बघेली लोक गीतों में श्रीराम-सुश्री स्नेहा मिश्रा एवं साथी, मऊगंज (म.प्र.)
विनय पत्रिका पदों पर गायन- ओरछाधीश सेवा समिति, ओरछा (म.प्र.)
संगीतमयी में राम कथा – सुश्री पुष्पा रामायणी, चित्रकूट (म.प्र.)
संगीतमयी राम भक्ति गायन- श्री भैरवदास जी महाराज, प्रयागराज
श्रीरामलीला प्रस्तुति- (सीताहरण, सुग्रीव मित्रता और बालि वध प्रसंग)
̊21 नवम्बर 2025
श्रीरामलीला प्रस्तुति-(लंका दहन, विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद प्रसंग)
व्याख्यान- ‘‘श्रीराम पर्यावरण प्रेम एक शाश्वत संदेश’’
वक्ता- डाॅ. घनश्याम गुप्ता,चित्रकूट (म.प्र.)
संगीतमयी रामकथा- डाॅ. आर.के.पाण्डेय एवं साथी, चित्रकूट (म.प्र.)
बघेली लोक गीतों में राम-सुश्री अर्चना पाण्डेय एवं साथी,रीवा (म.प्र.)
बघेली श्रीराम नृत्य नाटिका- श्री अरविन्द पटेल, एवं साथी, सीधी (म.प्र.)
श्रीरामलीला प्रस्तुति-(लक्ष्मण शक्ति, राम-रावण युद्ध और राम राज्याविषेक प्रसंग)
इस चार दिवसीय समारोह का समन्वय तुलसी साहित्य एवं रामकथा के मर्मज्ञ विद्वान प्रो. अवधेश प्रसाद पाण्डेय करेगें। समस्त तीर्थयात्रियों, नागरिकों, विद्वानों से उक्त आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। रामभक्ति की प्रस्तुति रामलीला मण्डली – श्री आदर्श रामलीला मण्डली, खजुरीताल (म.प्र.) द्वारा किया जायेगा एवं प्रवेश-निःशुल्क रहेगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.