March 28, 2026

चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती

1 min read
Spread the love

चित्रकूट –जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थल चित्रकूट सतना में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक आयोजित दीपावली अमावास्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शांति, कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 11 जोन में विभक्त करते हुये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मेला ड्यूटी के दौरान सहयोग प्रदान करने पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार ’प्रथम जोन (प्रथम मुखार बिंद)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक एसडीएम आरएन खरे और जिला संयोजक डॉ. अरूण शुक्ला, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार राजेश सिंह और सहायक यंत्री बीएल गुप्ता, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी और सहायक कोषालय अधिकारी अरूण कुमार राकेश की डयूटी लगाई गई है। ’द्वितीय जोन (द्वितीय मुखार बिंद)’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक एसडीएम जितेन्द्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार साहू, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आरके त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह बघेल, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक राजस्व निरीक्षक दीनबंधु प्रजापति और सहायक कोषालय अधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी की डयूटी लगाई गई है। इसी प्रकार ’तृतीय जोन (मेला कंट्रोल रुम)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, सहायक परियोजना अधिकारी चक्रपाणि तिवारी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक डिप्टी कलेक्टर सुभाष मिश्रा और आरआई अरूण सिंह, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई प्रबुद्ध कुमार शुक्ला और अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अतुल खरे की डयूटी लगी है। ’चतुर्थ जोन (भरत घाट)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम सुमेश द्विवेदी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विवेक सिंह और आरआई राजेश कुमार वर्मा एवं रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण एमके त्रिपाठी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह की डयूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है। इसी प्रकार ’पंचम जोन (हनुमान धारा)’ में तीन पालियों में नायब तहसीलदार मणिराज सिंह बागरी भदौरिया, आरआई धनीराम प्रजापति, श्रम पदाधिकारी राजेश गुप्ता, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केपी पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी अजय सिंह, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रमाकांत शर्मा को नियुक्त किया गया है। ’षष्टम जोन (गुप्त गोदावरी)’ में तीन पालियों में नायब तहसीलदार यादवेन्द्र मणि त्रिपाठी, आरआई इन्द्रपाल कोल, नायब तहसीलदार मंगलेश्वर सिंह, आरआई नरेन्द्रमणि पाण्डेय, सहायक संचालक पिछडा वर्ग केके शुक्ला, आरआई योगेश तिवारी की डयूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है। ’सातवां जोन (सती अनुसुइया)’ में तीन पालियों में सीईओ जनपद प्रतिपाल सिंह बागरी और आरआई अनिल कुमार त्रिपाठी, आरआई अरूण कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अभय कुमार द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अधिकारी बृजेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन प्रभाकर सिंह को नियुक्त किया गया है। ’आठवां जोन (अस्थाई बस स्टैंड रजौला)’ में तीन पालियों में सीईओ जनपद राहुल पाण्डेय, सहकारिता निरीक्षक सुजीत सिंह, नायब तहसीलदार परमानंद तिवारी, आरआई तोतालाल बंसल, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण एके निगम, आरआई सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि ’नौवां जोन (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस)’ में तहसीलदार हिमांशु शुक्ला, उपयंत्री राकेश यादव, खनिज निरीक्षक राकेश देशमुख, आरआई भोलादीन साकेत, सहायक खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा, आरआई उपेन्द्र पाण्डेय की डयूटी लगाई गई है। ’दसवां जोन (साक्षी गोपाल मंदिर)’ में सीईओ जनपद अशोक मिश्रा, सहकारिता निरीक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, सहकारिता निरीक्षक केशव चौरसिया, आरआई विवेक यादव, उपयंत्री आकाश श्रीवास्तव, आरआई रामकुमार रावत तथा ’ग्यारवां जोन (कामदवाटिका परिक्रमा)’ में अधीक्षक भू अभिलेख मुन्नालाल तिवारी, उपयंत्री प्रमोद कुमार शुक्ला, कार्यपालन यंत्री एएल केरकेट्टा, आरआई रजनीश वर्मा, सचिव कृषि उपज मण्डी करूणेश तिवारी तथा उपयंत्री सुमित कुमार पाण्डेय की ड्यूटी अमावस्या मेला में लगाई गई है। ’रिजर्व दल’ में तहसीलदार ज्योति पटेल, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रभा बरकडे तथा परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रीता द्विवेदी को रखा गया है।
दीपावली मेला की संपूर्ण व्यवस्था के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह मो. 7428210411 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही ’कानून संबंधी व्यवस्था’ के ’प्रभारी अधिकारी विकास सिंह मो. 8839494941 (अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट) होंगे। मेला अधिकारी एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझगवां मो. 9354443452 होंगे। साथ ही उनके सहयोग के लिए नायब तहसीलदार चित्रकूट कमलेश सिंह भदौरिया 9425357943 एवं सीएमओ चित्रकूट अंकित सोनी 7987420141 होंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *