October 8, 2026

चित्रकूट विकास कार्य में विद्युत विभाग के ठेकदार के काम पर दिख रहा भ्रष्टाचार

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – भगवान राम की कर्मभूमि चित्रकूट में विकास कार्य चल रहे हैं तो वहीं अलग – अलग कार्य के लिए ठेकेदारों को निर्माण कार्य का ठेका दिया गया है लेकिन ठेकदार क्या कार्य कर रहे हैं और कैसे कर रहे हैं इस ओर देखने वाला कोई नहीं हैं। बीते दिनों पहले दास हनुमान के पास 11 हजार केवीए के पांच विद्युत पोल गिर गए थे जिसमे बिजली भी चालू थी लेकिन एक बड़ी घटना होने से टल गई। देखने वाली बात है कि जो विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं वो बहुत ही कमजोर हैं नए पोलो की दसा यह है कि अभी कार्य पूरा भी नहीं हुआ और जगह – जगह पोल झुक गए हैं तो वहीं आरोग्य धाम चढ़ाई में लगे पोल एवं रघुवीर मंदिर के पास लगा ट्रासंफार्मर झुक गया जिससे एक बड़ी अनहोनी को आमंत्रण दे रहा है। जबकि इस कार्य को एमपीवी के द्वारा दिए गए ठेकेदार काम कैसे करा रहा है और क्या मांपदंड होना चाहिए इसको देखने वाला कोई नहीं है , ठेकदार अपने मन मुताबिक कार्य करने में लगे हुए हैं जिसके कारण कहीं पोल गिर रहे है तो कहीं गिरने वाले है इस पर कार्यवाहीं होनी चाहिए या नहीं जिम्मेदार तय करें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.